संभल, अक्टूबर 25 -- Sambhal News: थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बहोरनपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें तालाब पर मिट्टी खोदने गई 13 वर्षीय किशोरी की मिट्टी की ढांग में दब गई। आनन फानन में परिवार के लोगों ने शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। किशोरी की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही ग्रामीण क्षेत्रों में घरों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और लिपाई का काम तेज हो गया है। क्योंकि आज भी गांवों में कच्चे मकान और मिट्टी के आंगन हैं, जहां त्योहार से पहले घरों की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदकर लाई जाती है। लेकिन इसी परंपरा के बीच मिट्टी की ढांग गिरने से हादसों का खतरा भी बना रहता है। ऐसा ही ह...