Sambhal News: डेढ़ दशक पहले प्रेम विवाह को अपनाया था इस्लाम, अब परिवार संग सनातन धर्म में लौटेंगे
संभल, अगस्त 18 -- Sambhal News: करीब 15 वर्ष पहले प्रेम विवाह के लिए मुस्लिम धर्म अपनाने वाले संभल के आढ़ौल निवासी कप्तान सिंह अब पत्नी और तीन बच्चों के साथ सनातन धर्म में लौटना चाहते हैं। उन्होंने सोमवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन कर सनातन धर्म अपनाने की अनुमति मांगी है। उन्होंने धर्म वापसी की प्रक्रिया को विधि-विधान और वेद मंत्रों के साथ पूरा कराने की इच्छा जताई है। कप्तान सिंह के मुताबिक वह मूल रूप से हाथरस जिले के गढ़ी जैनी गांव के रहने वाले हैं और जन्म से सनातनी ठाकुर हैं। करीब 15 वर्ष पहले पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी एक मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह करने के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था। धर्म परिवर्तन के साथ उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया था। विवाह के बाद वह परिवार के साथ संभल ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.