संभल, अक्टूबर 13 -- Sambhal News: जिले में खरीफ फसलों की उत्पादकता का आकलन करने के लिए क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने गांव भवन में क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया और स्वयं धान की फसल काटकर प्रक्रिया का जायजा लिया। वहीं, ग्राम पंचायत आनंदपुर में अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने क्रॉप कटिंग का निरीक्षण करने के साथ खुद भी फसल काटी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस प्रक्रिया से फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करना है। क्रॉप कटिंग से मिलने वाले आंकड़ों के आधार पर प्रति इकाई क्षेत्रफल में फसल उपज का निर्धारण किया जाता है, जिससे जिले की औसत उत्पादकता के आंकड़े तैयार करने में मदद मिलती है। विकासखंड की न्याय पंचायत राजपुर के गांव आनंदपुर में किसान नौशे के खेत में खसरा संख्या 393 पर निर्धारित मानकों के मुताबिक ...