संभल, जुलाई 2 -- Sambhal News: कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्यप्रिय सिंह और गुन्नौर के पूर्व विधायक अजीत उर्फ राजू यादव के बीच नोकझोंक हो गई। गुंडा एक्ट से जुड़े एक प्रकरण की जानकारी को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी, जिससे मौके पर कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में एसडीएम अवधेश वर्मा के पहुंचने पर मामला शांत हो गया। गुरुवार दोपहर एडीएम सत्यप्रिय सिंह जिलाधिकारी कार्यालय से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान डीएम से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक अजीत उर्फ राजू यादव ने मेहुआ गांव से जुड़े गुंडा एक्ट के एक मामले की लंबित फाइल के संबंध में जानकारी मांगी। उनका कहना था कि प्रकरण लंबे समय से लंबित है और लगातार तारीखें पड़ रही हैं, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो रहा। यह भी पढ़ें- Kau...