Sambhal News: डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
संभल, अगस्त 5 -- Sambhal News: बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी निवासी एक 24 वर्षीय विवाहिता की मुरादाबाद के पाकबड़ा स्थित टीएमयू अस्पताल में डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद शव गांव लाया गया। गांव पहुंचने पर मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर समय से उचित इलाज न कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बलकनपुर निवासी जसविंदर ने बताया कि तीन वर्ष पहले उन्होंने अपनी बहन रीना का विवाह बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी निवासी अमित पुत्र जागन के साथ किया था। परिजनों के अनुसार मंगलवार देर रात प्रसव पीड़ा होने पर रीना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.