संभल, जुलाई 31 -- Sambhal News: शहर को जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा तैयार किया गया नया रूट प्लान लागू होने के महज तीन दिन बाद ही दम तोड़ता नजर आया। जिन मार्गों पर ई-रिक्शा संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया था, वहीं गुरुवार को दिनभर ई-रिक्शा बेरोकटोक दौड़ते रहे। नतीजतन बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही और जिला अस्पताल तक आने-जाने वाले मरीजों, राहगीरों तथा एम्बुलेंस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए रविवार को पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर नया रूट प्लान लागू किया था। इसके तहत यशोदा चौराहा से शंकर कॉलेज चौराहा तक ई-रिक्शा संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया था। वहीं शंकर कॉलेज चौराहा से कोतवाली और डाकखाना मार्ग पर भी ई-रिक्शा चलाने पर रोक लगाई गई थी। इसके अलावा अन्य मार...