संभल, सितम्बर 28 -- Sambhal News: अलीगढ़ में शनिवार रात हादसे में बहजोई के मोहल्ला कुरेशियान निवासी करीब 35 वर्षीय अफसार की मौत हो गई। बताया गया कि वह कपड़े की फेरी लगाता था। शनिवार की रात करीब पौने नौ बजे नोएडा जाते समय वह किसी तरह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रविवार दोपहर करीब तीन बजे उसका शव बहजोई स्थित घर पहुंचा। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। देर शाम गमगीन माहौल में परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...