संभल, अक्टूबर 9 -- Sambhal News: आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे-509 पर बुधवार देर रात धान बेचने जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। पाठकपुर और धनारी के बीच जैतपुर गांव के पास श्यामपुर ढलान पर पीछे से आई ट्रक की साइड लगने के दौरान धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली पर सवार किसान उसके नीचे दब गया, जबकि ट्रैक्टर चालक हादसे में बाल-बाल बच गया। वहीं किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बदायूं जिले के वजीरगंज कस्बा निवासी राजदेव ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला पिंटू पुत्र रामचंद्र अपनी धान की फसल बेचने के लिए बुलंदशहर के जहांगीराबाद स्थित कृषि मंडी जा रहा था। इसके लिए पिंटू ने उसका ट्रैक्टर किराये पर लिया था। बुधवार रात दोनों बजीरगंज से धान लादकर जहांगीराबाद के लिए जा रहे थे। पाठकपुर से धनारी की ओ...