संभल, अक्टूबर 17 -- Sambhal News: नखासा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। खग्गूपुरा गांव निवासी सुभान 24 वर्ष शनिवार सुबह किसी काम से गांव के अड्डे पर आया था। इसी दौरान सड़क पार करते समय वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि सुभान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...