Sambhal News: टूटते रिश्तों को जोड़ने की पहल, 13 परिवारों में बनी सहमति
संभल, अगस्त 27 -- Sambhal News: पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के आदेश अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत एवं क्षेत्राधिकारी बहजोई स्तुति सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की बैठक गौशाला रोड स्थित पिंक चौकी चंदौसी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परामर्श केंद्र प्रभारी/महिला थानाध्यक्ष डॉ. रुकम पाल सिंह ने की। बैठक में पति-पत्नी के बीच उत्पन्न आपसी विवादों को काउंसलरों के सहयोग से सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराने का प्रयास किया गया। इस दौरान कुल 39 पत्रावलियों की सुनवाई की गई, जिनमें से 13 पत्रावलियों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। वहीं, एक पत्रावली में विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई। इसके अलावा 12 पत्रावलियों को आवेदक द्वारा पैरवी न करने तथा अन्य कारणों के चलते बंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.