संभल, जुलाई 7 -- Sambhal News: जनपद में कई दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे लोगों को मंगलवार दोपहर आखिरकार राहत मिल ही गई। सुबह तक आसमान साफ था और चटक धूप लोगों को बेहाल कर रही थी, लेकिन दोपहर होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। देखते ही देखते काले बादलों ने आसमान को ढक लिया और फिर बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री व न्यूनतम 29.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। पिछले कई दिनों से जिले का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था। यह भी पढ़ें- Bijnor News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी भीषण गर्मी से मिली राहत तेज धूप और उमस के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे थे। बारिश शुरू होते ही मौसम में ठंडक घुल गई और तापमान घटकर 36.6 डिग्री सेल्सियस ...