संभल, जुलाई 22 -- Sambhal News: दिनभर की उमस और बादलों की आंख-मिचौली के बाद बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई। हालांकि बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बुधवार सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। धूप नहीं निकलने के बावजूद उमस का असर कम नहीं हुआ और लोग पसीने व चिपचिपाहट से परेशान रहे। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और आसमान में घने काले बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाओं के साथ शाम करीब छह बजे बारिश शुरू हुई, जो कुछ देर तक तेज गति से जारी रही। बारिश के कारण शहर के स्टेशन रोड, एसएम इंटर कॉलेज के सामने, गोलागंज, सीता रोड और मालगोदाम रोड समेत कई स्थानों पर पानी भर गया। निचले इलाकों ...