संभल, जुलाई 11 -- Sambhal News: जनपद में शनिवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आया। सुबह हुई झमाझम बारिश से लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली, लेकिन बारिश थमने के बाद धूप निकलने और आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण उमस बढ़ गई। तेज नमी के चलते लोगों को फिर गर्मी का एहसास होने लगा और दिनभर पसीना परेशान करता रहा। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बावजूद किसानों की दिनचर्या प्रभावित नहीं हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान खेतों में धान की रोपाई, निराई-गुड़ाई और अन्य कृषि कार्यों में जुटे रहे। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी मिलने के कारण खरीफ फसलों के लिए मौसम को लाभदायक माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: रिमझिम फुहार से मौसम हुआ सुहावना, झमाझम बारिश का है इंतजार वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश...