संभल, नवम्बर 4 -- Sambhal News: ऐंचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव सेवढ़ा जसरथ नगला स्थित शिव मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन आचार्य विजय स्वरूप शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस दौरान उन्होंने शुद्ध सात्विक भोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में सात्विक आहार अपनाना चाहिए, क्योंकि जैसा अन्न हम खाते हैं, वैसा ही हमारा मन और बुद्धि बनती है। आचार्य विजय स्वरूप ने भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी और बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान ग्वाल-बालों के साथ माखन-रोटी खाते थे और ब्रजवासियों के घर जाकर माखन का आनंद लेते थे। यह भी पढ़ें- Sambhal News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु उनकी बाल लीलाएं जीवन में पौष्...