संभल, सितम्बर 11 -- Sambhal News: संभल। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बढ़ रही जागरूकता का असर अब लोगों की वाहन पसंद पर भी दिखाई देने लगा है। संभल जिले में लोग पारंपरिक वाहनों के बजाय इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। इससे एक ओर वाहन चालकों को ईंधन के खर्च से राहत मिल रही है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान हो रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में वर्ष 2022 में 114 इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद हुई थी। वर्ष 2023 में यह संख्या बढ़कर 123 पहुंची, जबकि 2024 में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद का आंकड़ा 199 हो गया। इसके बाद लोगों में बढ़ती रुचि के चलते इस साल इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद का आंकड़ा 300 के पार पहुंच गया है। इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी से साफ है कि जिले में लोग ...