संभल, अगस्त 22 -- Sambhal News: नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला चौधरियान स्थित अज़ाखाना-ए-स्व. शाहिद हुसैन में अय्याम-ए-अजा के अंतिम जुलूसे चुप्ताजिया से पहले मजलिस आयोजित की गई। मर्सिया पटवारी खावर रजा व साथियों ने पढ़ा। प्रसिद्ध शायर मारूफ रजा सिरसिवी ने मजलिस को संबोधित करते हुए जुलूसे चुप्ताजिया की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह जुलूस उस याद को ताजा करता है, जब हजरत जैनब सलामुल्लाह अलैहा, हजरत उम्मे कुलसूम, उम्मे फरवा, शहरबानो तथा इमाम सैय्यदे सज्जाद और इमाम मोहम्मद बाकिर यजीद की कैद से रिहा होकर कर्बला होते हुए मदीना लौटे थे। सुबह 10:45 बजे जुलूस निकाला गया, जो रेलवे स्टेशन रोड, सिरसी डाकघर, मोहल्ला दालान से होता हुआ बड़े इमामबाड़े, मोहल्ला गरबी पहुंचकर दोपहर करीब 2 बजे समाप्त हुआ। यह भी पढ़ें- Kausambi News: आ...