संभल, अगस्त 11 -- Sambhal News: जुनावई थाना क्षेत्र में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी मावा और उससे बने केक की अवैध सप्लाई करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। टीम ने एक ईको कार से एक क्विंटल से अधिक संदिग्ध मावा और केक बरामद कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नकली एवं सिंथेटिक मावे से बने खाद्य पदार्थों की अवैध सप्लाई की जा रही है। सूचना पर थाना पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर थाना क्षेत्र के पतरिया लावर गांव के समीप पुल के पास एक संदिग्ध ईको कार को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन से करीब एक क्विंटल से अधिक संदिग्ध मिलावटी मावा और केक बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई कि इसे बाजार में बिक...