संभल, अक्टूबर 1 -- Sambhal News: जुनावई। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को जुनावई विकास खंड मुख्यालय पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। खंड विकास अधिकारी कमल कांत के नेतृत्व में ब्लॉक अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुद झाड़ू थामकर श्रमदान किया और ब्लॉक परिसर व आसपास के स्थानों की साफ-सफाई की। अभियान के दौरान बीडीओ कमल कांत ने ब्लॉक परिसर के मुख्य द्वार और आसपास जमा कूड़ा-कचरा हटाया। अधिकारियों और कर्मचारियों को सफाई करते देखकर वहां मौजूद लोगों को भी स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश मिला। बीडीओ ने कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाना केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: ब्लॉक परिसर में कर्मचारियों ने श्रमदान कर चलाया स्वच्छता...