संभल, नवम्बर 7 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव बेला में रास्ते में जुगाड़ु खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में पांच लोगों पर एक परिवार के साथ लाठी डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट में पीड़ित के अलावा बीच-बचाव करने आए उसके भाई और भाभी, पिता भी घायल हो गए। थाना क्षेत्र के गांव बेला निवासी गंभीर पुत्र भूरा सिंह शनिवार सुबह अपने घर के दरवाजे पर खड़े थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के पांच लोग वहां पहुंचे और रास्ते में जुगाड़ु खड़ा करने को लेकर गाली गलौच करने लगे।पीड़ित ने गालियों का विरोध किया तो उक्त लोगों ने पीड़ित के साथ लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर बचाने पहुंचे उनके भाई राजकुमार, अंकित और भाभी मीनाक्षी , पिता भूरा सिंह के साथ भी मारपीट की गई मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से च...