संभल, जुलाई 17 -- Sambhal News: राज्य कर विभाग ने व्यापारियों को जीएसटी के नए प्रावधानों से अवगत कराने और कर प्रणाली को अधिक सरल व पारदर्शी बनाने की दिशा में शुक्रवार को जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भारत एग्रीकल्चर परिसर में हुए इस कार्यक्रम में कृषि यंत्र निर्माताओं और कृषि क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयुक्त राज्य कर के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी 2.0 के तहत किए जा रहे सुधारों, सरलीकृत कर अनुपालन व्यवस्था, जीएसटी पोर्टल की नई सुविधाओं, समय पर रिटर्न दाखिल करने, ई-इनवॉयस, ई-वे बिल और अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही व्यापारियों की जिज्ञासाओं और व्यावहारिक समस्याओं का समाधान भी किया गया। संवाद के दौरान व्...