संभल, अक्टूबर 24 -- Sambhal News: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत शनिवार को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष मतदाता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, अपात्र प्रविष्टियों को हटाने और नाम-पते समेत अन्य विवरणों में संशोधन के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने पात्र नागरिकों, विशेषकर पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं से अभियान का लाभ उठाने की अपील की है। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने निर्धारित बूथों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे। इस दौरान बीएलओ 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली और उसके बाद की पूरक सूचियों के आधार पर मतदाता पंजीकरण से सं...