संभल, जुलाई 7 -- Sambhal News: जनपद प्रभारी मंत्री ने मंगलवार को प्रशासनिक बात चिकित्साधिकारियों के साथ संयुक्त चिकित्सालय और पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीज को दी जाने वाली सुविधाओं व कुपोषित बच्चों के परिजनों से जानकारी ली। संयुक्त चिकित्सालय में मंगलवार को पार्टी के पदाधिकारी के साथ जिला प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने चिकित्सक कक्ष, स्टोर रूम, लैब सहित इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मरीज से वार्ता कर अस्पताल में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद महिला अस्पताल में भर्ती जच्चा बच्चा को अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में महिला चिकित्सक सारिका अग्रवाल से वार्ता की। इसके बाद महिला अस्पताल स्थित एनआरसी केंद्र में भर्ती जिले के कुपोषित बच्चों की म...