संभल, जुलाई 13 -- Sambhal News: बहजोई, संवाददाता। जिला पंचायत का कार्यकाल 11 जुलाई को समाप्त होने के बाद शासन के निर्देश पर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका यादव को जिला पंचायत का प्रशासक नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उन्हें 12 जुलाई से नई जिला पंचायत की प्रथम बैठक तक अथवा अधिकतम छह माह की अवधि के लिए प्रशासक नामित किया है।शासन के पंचायती राज अनुभाग-2 के जारी आदेश के मुताबिक जिला पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2026 के बाद नवगठित जिला पंचायत की पहली बैठक होने तक प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- Noida News: अमित कुमार प्रशासक नियुक्त किए गए उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के तहत अपरिहार्य परिस्थितियों व ल...