संभल, अगस्त 14 -- Sambhal News: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सईद अख्तर ईसरायली ने शुक्रवार को शाही जामा मस्जिद के बाहर नमाजियों को तिरंगे झंडे वितरित किए। तिरंगा हाथों में लेकर लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों और अन्य स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराने का आह्वान किया। सईद अख्तर ईसरायली ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। भारत की पहचान विविधता में एकता से है। उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए लोगों से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: हर घर तिरंगा अभियान जगाता है राष्ट्रभक्ति की भावना उन्होंने कहा कि प...