संभल, जुलाई 20 -- Sambhal News: संभल। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद ने नगर पालिका परिषद संभल सहित प्रदेश की नगर पालिकाओं में जलकर व गृहकर में की गई बढ़ोतरी के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। परिषद ने आरोप लगाया कि बिना स्पष्ट मापदंड तय किए करों में कई गुना वृद्धि की गई है, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है।ज्ञापन में मांग की गई कि जलकर व गृहकर का निर्धारण आय वर्ग के अनुसार किया जाए। रोजमर्रा के मजदूरों, रेहड़ी-ठेला संचालकों और फुटकर विक्रेताओं जैसे निम्न आय वर्ग के लोगों को राहत दी जाए व उच्च, मध्यम और निम्न वर्ग के लिए अलग-अलग कर की व्यवस्था लागू की जाए। परिषद ने कहा कि कर वृद्धि के लिए स्पष्ट मानक तय किए जाएं, ताकि लोगों को अनावश्यक आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।ज्ञापन...