Sambhal News: जन्माष्टमी पर संभल में सुरक्षा का 'कड़ा पहरा', 38 शोभायात्राओं पर पुलिस की नजर
संभल, सितम्बर 4 -- Sambhal News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। पर्व पर 38 स्थानों से जुलूस और शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित कर आयोजकों से संवाद स्थापित किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि शोभायात्राओं के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जिले में शोभायात्राओं और जुलूसों को सकुशल संपन्न कराने के लिए संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिस बल सक्रिय रहेगा। संभल शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ के जवान भी तैनात रहेंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.