संभल, अक्टूबर 13 -- Sambhal News: संभल,संवाददाता । जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना के लिए फील्ड ट्रेनर्स के दूसरे बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को श्रीकृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस में शुरू हुआ। शुभारंभ उपजिलाधिकारी आशुतोष तिवारी ने किया। प्रशिक्षण जिलाधिकारी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) व जिला जनगणना अधिकारी सत्यप्रिय सिंह के पर्यवेक्षण में आयोजित किया जा रहा है। एसडीएम आशुतोष तिवारी ने कहा कि जनगणना देश के सामाजिक और आर्थिक विकास की योजनाएं बनाने का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण में मिली जानकारी प्रगणकों और सुपरवाइजरों तक स्पष्टता एवं गंभीरता से पहुंचाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Kannauj News: जनगणना के जिए जिले के 58 फी...