Sambhal News: जनगणना प्रशिक्षण में 1746 प्रगणक और पर्यवेक्षक हुए प्रशिक्षित, स्व-गणना पर जोर
संभल, नवम्बर 5 -- Sambhal News: जनगणना-2027 को लेकर सम्भल जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रम तेज हो गया है। बुधवार को तृतीय स्लॉट के दूसरे दिन 1746 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने चन्दौसी स्थित सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल पहुंचकर प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कार्मिकों को जनगणना के आंकड़ों की शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्व-गणना का गांव-गांव और घर-घर प्रचार करने पर जोर दिया। एडीएम ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों और पर्यवेक्षकों से संवाद करते हुए कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इससे प्राप्त आंकड़े विकास योजनाओं के निर्माण और नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: जनगणना के आंकड़ों की शुद्धता पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.