संभल, नवम्बर 3 -- Sambhal News: जनगणना की तैयारियों को गति देते हुए जिले में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण का तीसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया। इसके तहत 1746 कार्मिकों को 39 बैचों में प्रशिक्षित किया जाएगा। जिले के नौ प्रशिक्षण केंद्रों पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में कार्मिकों को जनगणना से जुड़ी प्रक्रियाओं, नियमों और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। सोमवार को प्रशिक्षण शुरू होने के साथ ही संबंधित उप जिलाधिकारियों और चार्ज अधिकारियों ने अपने अपने केंद्रों का निरीक्षण कर प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्मिकों को गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना कार्य की प्रत्येक प्रक्रिया को गंभीरता से समझें, ताकि फील्ड में काम करते समय किसी तरह की परेशानी न आए।

स्व-गणना और जनगणना की...