Sambhal News: जंगली जानवर की आहट से दहशत, तीन दिन से जंगल-खेत खंगाल रही वन विभाग की टीम
संभल, अक्टूबर 17 -- Sambhal News: काफूरपुर, संवाददाता। ऐंचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के काफूरपुर गांव में जंगली जानवर की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानवर की मौजूदगी का पता लगाने के लिए वन विभाग की टीम लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी क्षेत्र में गश्त करती रही। वनकर्मी आसपास के खेतों में पंजों के निशान तलाशकर उसकी लोकेशन का पता लगाने में जुटे हैं। वहीं गन्ने के खेतों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में सतर्कता बनी हुई है। मंगलवार देररात गांव निवासी राविंद्र सिंह की पशुशाला में एक जंगली जानवर घुस आया था। आहट मिलने पर परिजनों ने शोर मचाया तो जानवर वहां से निकलकर पास के गन्ने के खेत में भाग गया। इसके बाद खेत में नीलगाय के बच्चे का आधा खाया हुआ शव मिलने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई। घटना के बाद क्षेत्र में जंगली जानवर की मौजूदगी को लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.