Sambhal News: जंगली जानवरों से बचाव के तरीके बताये, पंपलेट बांटकर किया जागरूक
संभल, अक्टूबर 22 -- Sambhal News: काफूरपुर, संवाददाता। काफूरपुर इलाके में जंगली जानवर की मौजूदगी की आशंका के बीच वन विभाग ने ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। बुधवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज कुमार के निर्देशन में आयोजित गोष्ठी में गन्ने के कोल्हुओं पर काम करने वाले श्रमिकों और ग्रामीणों को जंगली जानवरों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर सतर्क रहने की अपील की गई। 10 अक्टूबर को काफूरपुर गांव में जंगली जानवर की मौजूदगी की आशंका से ग्रामीणों में खलबली मच गई थी। गांव निवासी राविंद्र सिंह की पशुशाला में रात के समय एक जंगली जानवर घुस आया था। शोर मचाने पर जानवर वहां से निकलकर पास के गन्ने के खेत में भाग गया। इसके बाद खेत में नीलगाय के बच्चे का आधा खाया हुआ शव मिलने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.