Sambhal News: छात्राओं ने किया संविधान के निर्माण और उद्देश्यों का वाचन
संभल, नवम्बर 4 -- Sambhal News: विकासखंड असमोली क्षेत्र के गांव भवालपुर स्थित लिटिल फ्लॉवर्स एकेडमी इंटर कॉलेज में मंगलवार को संविधान संवाद अभियान के अंतर्गत साप्ताहिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने भारतीय संविधान के निर्माण, संविधान निर्माताओं और इसके प्रमुख उद्देश्यों का वाचन कर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया, संविधान सभा की भूमिका और संविधान निर्माताओं के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूल आदर्शों को भी प्रस्तुत किया। साथ ही विद्यार्थियों को बताया कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.