संभल, सितम्बर 20 -- Sambhal News: मेला गणेश चौथ के 66वें महोत्सव के अंतर्गत श्री वार्ष्णेय सेवा समिति द्वारा मेला संस्थापक डॉ. गिरिराज किशोर गुप्ता की पुण्य स्मृति में शनिवार को कैथल गेट स्थित श्री दाऊजी मंदिर परिसर में रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में आसपास क्षेत्र के 8 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इनमें लाला गणेशी लाल इंटर कॉलेज ओरछी, नानक चंद आदर्श इंटर कॉलेज चन्दौसी, पं. रामप्रसाद इंटर कॉलेज पंवासा, भीमराव अंबेड़कर इंटर कॉलेज पथरा, बी.डी. इंटर कॉलेज सरायतरीन, चन्दौसी इंटर कॉलेज चन्दौसी, नारायण भट्ट इंटर कॉलेज मुड़िया तथा चौधरी नियाज मोहम्मद इंटर कॉलेज भूड़ बिसौली शामिल रहे। प्रत्येक विद्यालय से 8-8 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता ...