Sambhal News: चोरी की योजना बनाते चार संदिग्ध दबोचे
संभल, अगस्त 3 -- Sambhal News: कैलादेवी थाना पुलिस ने चोरी की योजना बनाते समय चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से सरिया, सब्बल, हथौड़ा, प्लास आदि सामान बरामद किया है। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गौरव निवासी शहजादी सराय, रिजवान निवासी खिरनी, दानवीर निवासी खिरनी और भगवानदास निवासी अमावती को गंगा एक्सप्रेस वे पर सारंगपुर वाले पुल की दीवार के पास चोरी की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.