Sambhal News: चेहल्लुम: जिलेभर में 63 जुलूसों की सुरक्षा में तैनात रहेगी पुलिस-पीएसी
संभल, अगस्त 3 -- Sambhal News: चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली है। मंगलवार को निकलने वाले 63 जुलूसों को लेकर पुलिस, पीएसी और आरआरएफ बल को तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि जिले में सभी जुलूसों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। संभल शहर के साथ ही असमोली और हजरतनगर गढ़ी क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। पुलिस अधिकारियों को लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.