Sambhal News: चेकिंग में बोलेरो से 900 पव्वे अवैध शराब बरामद, प्रधानपति गिरफ्तार
संभल, जुलाई 26 -- Sambhal News: कैला देवी थाना पुलिस ने शनिवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान अवैध शराब तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए बोलेरो वाहन से 900 पव्वे देशी शराब बरामद किए। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर बाजरे के खेतों में फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह अपनी टीम के साथ ग्राम रोरादीप से मुजाहिदपुर मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध बोलेरो को रोकने का इशारा किया गया। वाहन रुकते ही चालक खिड़की खोलकर खेतों की ओर भाग निकला। मौके पर मौजूद दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम देवेंद्र कुमार सागर पुत्र रोहताश, निवासी ग्राम गोंहत करनपुर कायस्थ थाना कैला देवी बताया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर वाहन की तलाशी ली। तलाशी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.