संभल, जुलाई 22 -- Sambhal News: क्षेत्र के मुरादाबाद अलीगढ़ 509 अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह पीटीओ सर्वेंद्र कुमार व आरएम मुरादाबाद प्रेम सिंह ने अवैध वाहनों का चेकिंग अभियान शुरू किया। जिसमें आरएम मुरादाबाद प्रेम सिंह ने बताया कि इन डग्गामार बसों की वजह से परिवहन विभाग को बहुत ही नुकसान हो रहा है। बसों में भीड़ कम है और यह बसें रोड पर चल रही हैं। एक बस को सीज किया गया तथा एक ट्रैक्टर पर जुर्माना लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...