संभल, अगस्त 22 -- Sambhal News: असमोली विकासखंड के गांव बुकनाला सादात में शनिवार को आठ रबी उल अव्वल के मौके पर शिया समुदाय की ओर से चुप ताजिए का जुलूस निकाला गया। जुलूस से पहले इमामबाड़े में मर्सियाख्वानी हुई। इसके बाद मौलाना ने मजलिस को खिताब करते हुए शहीदाने कर्बला के फजाइल और मसायब बयान किए। मसायब सुनकर अज़ादार गमगीन हो गए और शहीदाने कर्बला को पुरसा दिया। मजलिस के बाद इमामबाड़ा साहेबुज्जमां से जुलूस बरामद हुआ। इसमें बड़ी संख्या में अलम के साथ दुलदुल, हुसैनी घोड़ा, ताबूत, डोली, हजरत अली असगर की याद में झूला और ऊंट पर रखी अमारियां शामिल रहीं। इन प्रतीकों को देखकर माहौल गमगीन हो गया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: बुकनाला सादात में आठ रबी उल अव्वल पर निकला चुप ताजिए का जुलूस अज़ादार मातम करते हुए जुलूस के साथ चलते रहे। गांव के अलावा दूरदराज क...