संभल, सितम्बर 29 -- Sambhal News: चन्दौसी, संवाददाता। एसएम कालेज में मंगलवार को सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डा. दानवीर सिंह यादव ने दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि चित्रकला मानव भाव अभिव्यक्ति की प्राचीनतम कला रही है, जिसके माध्यम से व्यक्ति आदिकाल से ही अपने मनोभावों के अनुरूप अभिव्यक्ति प्रस्तुत करता रहा है। डा. विशेष कुमार पाण्डेय ने सेवा संकल्प कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने सपनों के भारत का बिंब पोस्ट पर प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। पोस्टर प्रतियोगिता में डा. अनुराधा और डा. नेहा ने निरीक्षण का कार्य किया। यह भी पढ़ें- Amroha News: अमर सिंह मेमोरियल डिग...