Sambhal News: चारा काटने गई महिला का गड्ढे में मिला शव
संभल, अगस्त 4 -- Sambhal News: कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरावन में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में घास काटने गई महिला की पानी से भरे ईंट भट्ठे के गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। शाम को ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा। वहीं पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई। गांव निवासी करीब 42 वर्षीय कलावती मंगलवार सुबह करीब नौ बजे पशुओं के लिए चारा लेने घर से निकली थीं। वह आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 509 के किनारे स्थित एक ईंट भट्ठे के पास घास काटने गई थी। दोपहर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। चंदौसी से लौटे पति देवपाल ने गांव वालों के साथ खेतों और आसपास के इलाके में तलाश शुरू की। ग्रामीणों को जानकारी मिली कि महिला को आखिरी बार ईंट भट्ठे की ओर जाते देखा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.