संभल, अक्टूबर 22 -- Sambhal News: जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में गुरुवार को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन एसएम कालेज के मैदान पर किया गया। कार्यक्रम में हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन एसएम कालेज के प्राचार्य डा. दानवीर सिंह यादव ने झंड़ी दिखा कर किया। सभी चयनित खिलाड़ी 13 नवंबर से 16 नवंबर तक हैदराबाद में राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें संभल जिले के युवा एथलीट विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिसमें अंडर-14 वर्ग (बालक) ग्रुप ए में उमंग, ग्रुप बी में पार्थ चौधरी, ग्रुप सी में भगतसिंह और बालिका वर्ग में ग्रुप ए में सलोनी पाल का चयन हुआ, इसी क्रम में अंडर-10 में नवदर्शिका गोस्वामी, अंडर-16 वर्ग बालिका के शॉट पुट में नवया, 60 मीटर रेस में आपूर्वी, 80 मीटर में राधिका, 600 मीटर में म...