संभल, सितम्बर 17 -- Sambhal News: चन्दौसी। थाना बनियाठेर क्षेत्र के अशोक नगर में बुधवार दोपहर दस वर्षीय बालक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय उसके माता-पिता काम पर गए थे, जबकि छोटे भाई-बहन घर से बाहर खेल रहे थे। बच्चों के घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई तो चीख-पुकार मच गई। पड़ोसियों ने बालक के माता-पिता को सूचना दी। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग बिना पुलिस को सूचना दिए शव को अपने गांव ले गए। थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। थाना बनियाठेर क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार वर्तमान में अशोक नगर में किराये के मकान में रहता है। परिवार का मुखिया गांव-गांव फेरी लगाकर कपड़े बेचता है, जबकि उसकी पत्नी फैक्टरी में काम करती है। बुधवार सुबह दोनों रोज की त...