संभल, जुलाई 25 -- Sambhal News: क्षेत्र के सिपाही लाल पेट्रोल पंप के निकट स्थित रेलवे फाटक संख्या 35बी पर शनिवार दोपहर अव्यवस्था के चलते भीषण जाम लग गया। फाटक बंद होने के दौरान यातायात पुलिस और होमगार्ड की गैरमौजूदगी से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के बीच एक एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही, जबकि बाद में एक ई-रिक्शा की टक्कर से रेलवे फाटक का बूम टूट गया। शनिवार दोपहर करीब एक बजे चन्दौसी से बरेली की ओर जा रही मालगाड़ी के गुजरने के लिए रेलवे फाटक संख्या 35बी बंद किया गया था। फाटक बंद होते ही दोनों ओर वाहनों का दबाव बढ़ गया। मौके पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए कोई पुलिसकर्मी या होमगार्ड तैनात नहीं था, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। फाटक खुलते ही पहले निकलने की होड़ में वाहन चालक आमने-सामने आ गए और भीषण जाम लग गया। इस दौरान एक एं...