Sambhal News: चंदौसी में चलती ट्रेन के आगे कूदा बुजुर्ग, मौत
संभल, नवम्बर 9 -- Sambhal News: चन्दौसी रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात एक बुजुर्ग ने लिंक एक्सप्रेस के आगे छलांग लगा दी। चलती ट्रेन के आगे कूदने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर यात्रियों और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अचानक हुई इस घटना को देखकर लोग स्तब्ध रह गए। सूचना के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार रात 8:15 प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लिंक एक्सप्रेस ट्रेन पहुंच रही थी। ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकने ही वाली थी कि इसी दौरान एक 55 वर्षीय बुजुर्ग तेजी से वहां पहुंचे और चलती ट्रेन के डिब्बों के बीच छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना होते ही स्टेशन पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.