Sambhal News: चंदौसी चौराहे के सौंदर्यीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
संभल, अगस्त 14 -- Sambhal News: संभल के प्रमुख चंदौसी चौराहे के सौंदर्यीकरण को लेकर गुरुवार शाम को एसडीएम विकास चंद्र ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चौराहे और आसपास के क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को देखा गया। एसडीएम ने दुकानदारों को अपना-अपना अतिक्रमण जल्द से जल्द हटाने की सख्त हिदायत दी। एसडीएम विकासचंद्र ने कहा कि चौराहे के सौंदर्यीकरण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही विनियमित क्षेत्र के जेई सचिन सिंह को सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्य जल्द शुरू कराने और मौके की स्थिति के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: दूसरे दिन भी चला मननपुर बाजार में बुलडोजर, सड़क को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.