Sambhal News: चंदौसी के खुर्जा गेट पर युवक का शव मिलने से सनसनी
संभल, अक्टूबर 2 -- Sambhal News: चन्दौसी। खुर्जा गेट स्थित अनमोल कलेक्शन कपड़े की दुकान के बाहर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह लोगों की नजर शव पर पड़ी तो मौके पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवाओं की भीड़ जमा हो गई। युवक की पहचान कच्चा कटरा निवासी कैलाश पुत्र लल्ला बाबू के रूप में हुई। पहचान होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और कैलाश के शव को देखकर उनका बुरा हाल हो गया। मृतक के बड़े भाई पप्पू ने बताया कि कैलाश की उम्र करीब 40 वर्ष थी और उसकी शादी नहीं हुई थी। वह काफी समय से घर से बाहर रह रहा था और कभी-कभार ही घर आता था। कैलाश हलवाइयों के साथ शादी-विवाह समारोहो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.