Sambhal News: घर से निकला किशोर मुरादाबाद में मिला, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
संभल, सितम्बर 3 -- Sambhal News: हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने घर से गायब हुए किशोर को कड़ी मशक्कत के बाद मुरादाबाद से बरामद कर लिया। हालांकि किशोर ने जब पुलिस को बताया कि वह घूमने के लिए मुरादाबाद गया था लेकिन बारिश होने के कारण वापस घर नहीं लौट पाया। पुलिस ने किशोर उसके परिजनों को सौंप दिया। थाना क्षेत्र के गांव छछैरा निवासी 14 वर्षीय कपिल बुधवार सुबह अचानक घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। चिंता बढ़ी तो परिजन थाने पहुंचे और किशोर के अपहरण की सूचना पुलिस को दी। परिजनों की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने देर रात अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर तलाश शुरू करने के साथ किशोर के बारे में जरूरी जानकारी जुटाई। लगातार प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.