संभल, अक्टूबर 26 -- Sambhal News: कोतवाली क्षेत्र के पुरानी पावर हाउस कालोनी में रविवार सुबह घर में सो रही एक महिला को सांप ने डस लिया। महिला को सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने महिला की हालत को देखते हुए उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान महिला की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पावर हाउस कालोनी निवासी जावेद परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रविवार की सुबह लगभग छह बजे सांप ने उनकी पत्नी गुलनाज को सोते हुए पैर में डस लिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सर्पदंश से महिला हुई अचेत सांप के डस लेने के बाद गुलनाज की चीख निकल गई। तब परिवार के लोग जाग गए और एक सांप को वहां से जाते हुए ...