संभल, अक्टूबर 6 -- Sambhal News: कुढफतेहगढ़ क्षेत्र में रविवार रात कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव गुरसरी में चोरों ने एक घर को निशाना बना लिया। हालांकि गृहस्वामी के जाग जाने पर वह चोरों से भिंड गए तो चोर ने डंडा से उनके ऊपर प्रहार किया, शोर मचाने पर लोगों के जागने पर चोर भाग निकले। सूचना पर थाना पुलिस व डायल 112 पहुंची लेकिन तब तक चोर पुलिस पकड़ से दूर चले गए थे। कुढफतेहगढ क्षेत्र के चोर लगातार चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे है। रविवार की रात भी चोरों ने क्षेत्र के गांव गुरसरी निवासी विनीत चौधरी के घर को निशाना बनाया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: जंगला काटकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर-नकदी पार जहां चोरों ने पिछली चोरी की वारदातों की तरह ही पीछे की दीवार में नकब लगाया और अंदर घुस गए। इसी दौरान विनीत की आंख खुली और वह लघु...