संभल, अगस्त 20 -- Sambhal News: थाना कैलादेवी क्षेत्र के ग्राम चन्दनकटी मौजा में सोमवार को पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग का मामला में वादी कुंवरपाल पुत्र शिवनारायण ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 19 अगस्त 2026 को गांव के अमर सिंह पुत्र खुशीराम व उसके पुत्र अरवेश व संजीव लाठी और अवैध असलाह लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए वादी के साथ मारपीट की। इस दौरान अरवेश ने कमर से तमंचा निकालकर वादी के कान पर रखकर जान से मारने की नियत से फायर किया, लेकिन फायर मिस हो गया। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। जहां संभल-चन्दौसी के आदेश पर थाना कैलादेवी पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...